Alfalfa Herb uses in Hindi अल्फला या अल्फाल्फा दवा (Alfalfa) के फायदे

 Alfalfa Herb uses in Hindi अल्फला या अल्फाल्फा (Alfalfa) के फायदे

Alfalfa Herb uses in Hindi


आयुर्वेद तथा होम्योपैथी में अल्फा अल्फा का प्रयोग टॉनिक के रूप में किया जाता है। अल्फा-अल्फा को  रिजका के नाम से भी जानते हैं। इसकी जड़ों की बात करें तो यह जमीन से 20 -30 फीट नीचे होती है। क्योंकि इन्हें प्रचुर मात्रा में खनिज लवण की आवश्यकता होती है इसलिए इसकी जड़ें इतनी नीचे होती है।

अल्फला अनेक बीमारियों को ठीक करने में कारगर आयुर्वेदिक तथा होम्योपैथी दवा के रूप में प्रयोग होता है। महिलाओं को प्रसव के बाद कमजोरी को दूर करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।

अल्फाल्फा टॉनिक लीवर को भी संतुलित रखती है साथ में यूरिन से संबंधित समस्याओं को भी दूर करती है पेशाब में यूरिया की मात्रा को संतुलित बनाए रखती है।

यदि किसी व्यक्ति को भूख की समस्या बनी रहती है तो अल्फा अल्फा का सेवन करने से भूख की समस्या दूर हो जाती है।

अल्फाल्फा में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम , विटामिन बी,  विटामिन सी,  विटामिन ए , विटामिन के,  आयरन,  जिंक प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो गुर्दे की समस्या, अर्थराइटिस, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में भी काफी लाभकारी होता है।

अल्फला या अल्फाल्फा (Alfalfa) के फायदे | Health benefits of Alfalfa Herb

मासिक धर्म (Menstrual)

यह टॉनिक महिलाओं के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होता है क्योंकि इसमें एस्ट्रोजेनिक के गुण होते हैं। महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को यह दवा कम करने में काफी सहयोगी साबित होता है। इस प्रकार अल्फाल्फा टॉनिक महिलाओं के लिए वरदान साबित होता है।

मजबूत हड्डी (Strong Bone)

अल्फाल्फा में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, पोटेशियम तथा अन्य पोषक तत्व जो की भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, इससे हड्डियां मजबूत बनती है तथा शरीर में तंदुरुस्ती भर देती है। साथ ही अल्फा अल्फा संपूर्ण शरीर पर अपना गुण प्रदर्शित करती है।

हृदय रोग (Heart Disease)

अल्फा अल्फा दवा दिल के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि इसमें कई कीटनाशक और क्लोरोफिल के गुण मौजूद होते हैं। इस प्रकार हृदय रोग से संबंधित व्यक्ति के लिए अल्फा अल्फा काफी लाभकारी सिद्ध होता है।

श्वास संबंधी समस्या (Breathing problem)

सांस की समस्या से संबंधित रोगों के निवारण हेतु अल्फाल्फा काफी फायदेमंद है क्योंकि अल्फाल्फा में क्लोरोफिल के गुण मौजूद होते हैं । जो फेफड़े तथा साइनस के कारण होने वाले समस्याओं का निदान कर देता है।

गठिया के उपचार (Gout treatment)

गठिया  से पीड़ित व्यक्तियों को अल्फाल्फा से काफी फायदा होता है। अल्फाल्फा में वह आवश्यक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जिससे हड्डियों की मजबूती हो इस प्रकार गठिया के इलाज के लिए यह काफी उपयोगी है। गठिया वाले व्यक्ति को अल्फाल्फा के बीजों से बनी चाय का सेवन करने से काफी लाभ प्राप्त होता है।

उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure)

उच्च रक्तचाप वाले व्यक्तियों के लिए अल्फाल्फा काफी लाभकारी होता है। यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से अल्फाल्फा का सेवन करते हैं तो कठोर रक्त धमनियां नर्म हो जाता है और उच्च रक्तचाप की समस्या से रोगियों को काफी लाभ मिलता है।

शुगर (Sugar)

डायबिटीज या शुगर से पीड़ित व्यक्तियों को नियमित अल्फाल्फा सेवन करने से खून में शुगर के स्तर को संतुलित किया जा सकता है। इस प्रकार रेगुलर अल्फाल्फा सेवन करने से डायबिटीज की बीमारी से लाभ मिलता है।

गुर्दे की पथरी (Kidney Stone)

अल्फाल्फा का इस्तेमाल करने से गुर्दे की पथरी को भी दूर किया जा सकता है क्योंकि अल्फाल्फा में विटामिन A, C, E और जिंक होते हैं, यह किडनी की पथरी को भी गला कर निकाल देती है। इस प्रकार गुर्दे की पथरी के लिए अल्फा अल्फा काफी लाभकारी सिद्ध होता है।

मोटापा (Obesity)

मोटापा को कम करने के लिए अल्फा अल्फा का प्रयोग किया जाता है। अल्फाल्फा जो कि चीनी वसा और कोलेस्ट्रॉल से मुक्त होता है यह मोटापा को दूर भगाता है।

चर्म रोग (Skin Disease)

चर्म रोग से संबंधित समस्याओं में भी अल्फाल्फा और ककरी का 100- 100   ग्राम रस मिलाकर सेवन करने से शरीर के चकत्ते निशाना आदि समाप्त हो जाते हैं।

 गंजापन (Baldness)

यदि आपके बाल झड़ रहे हैं तो प्राकृतिक उपचार के लिए अल्फाल्फा का रस तथा सलाद के पत्ते को मिलाकर बाल में लगाने से बालों को झड़ने से रोका जा सकता है।

सावधानी अल्फाल्फा के दुष्प्रभाव (Side Effect of Alfalfa Herb)

एलर्जी की समस्या से पीड़ित है तो अल्फाल्फा सेवन करते समय इसके मात्रा पर विशेष ध्यान देना होता है अन्यथा त्वचा संबंधी रोग या फिर एलर्जी बढ़ सकती है।

गर्भावस्था में अल्फाल्फा का अत्यधिक सेवन करने से गर्भपात की समस्या हो सकती है। इसलिए गर्भावस्था में अल्फाल्फा का सेवन नहीं करना चाहिए।


आवश्यक निर्देश : यह लेख केवल शिक्षा के उद्देश्य से आपके लिए लाया गया है। कोई भी आयुर्वेदिक दवा लेने से पहले  चिकित्सक से जरूर सलाह लें। क्योंकि दवा लेने का तरीका हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है। इसीलिए बिना सलाह लिए दवा का सेवन ना करें। किसी भी समस्या के लिए AtoZsk.com की जिम्मेवारी नहीं होगी। 


पहले डॉक्टर से सलाह--- फिर दवा

जय हिंद         जय भारत


 Read More......









 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ