कालमेघ के 8 फायदे और नुकसान हिंदी में – Kalmegh Benifit and Side Effects in Hindi - atozsk

 कालमेघ के 8 फायदे और नुकसान हिंदी में – Kalmegh Benifit and Side Effects in Hindi

Kalmegh Benifit and Side Effects in Hindi


जड़ी बूटियों के मामले में भारत सदियों से समृद्ध देश माना जाता है। यहां के आयुर्वेदिक चिकित्सा संपूर्ण विश्व में अपना अलग पहचान बना चुका है। आयुर्वेदिक चिकित्सा की खास बात यह होती है कि इसमें प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग करके रोग का निदान किया जाता है।

जिसमें औषधि गुण से समृद्ध पौधे होते हैं या उसके जरिया तना होते हैं। आज हम आपको एक बहुत ही गुणकारी पौधे के बारे में जानकारी देना चाहते हैं जिसका नाम है कालमेघ

कालमेघ शरीर के अनेक समस्याओं का निजात दिलाने में हमारी मदद करती है। आज के इस लेख में हम आपको कालमेघ के बारे में संपूर्ण जानकारियां देने वाले हैं। जिस प्रकार कालमेघ आयुर्वेदिक चिकित्सा में अपना अलग पहचान बना लिया है ठीक उसी प्रकार होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में भी कालमेघ मेडिसिन का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कालमेघ के क्या फायदे हैं और इसका क्या नुकसान है? इसे किन किन परिस्थितियों में उपयोग किया जा सकता है।

कालमेघ क्‍या है ?– What is Kalmegh in Hindi?

कालमेघ एक प्रकार का पौधा है जो कि घर के आस-पास या फिर जंगली इलाके में पाए जाते हैं।
इसका वैज्ञानिक नाम एंड्रोग्राफिस पैनिकुलाटा (Andrographis Paniculata) है।

इसके पत्ते का बनावट मिर्च के पौधे के पतियों के जैसे होते हैं। इस पत्ते का स्वाद कड़वा होता है। कालमेघ को कालनाथ, महातिक्त और ग्रीन चिरेता के नाम से भी जानते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सा तथा होम्योपैथिक चिकित्सा के अनुसार कालमेघ हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होता है।

कालमेघ के फायदे – Benefits of Kalmegh in Hindi

प्यारे पाठक बंधु अब हम कालमेघ के फायदे के बारे में आपको बताना चाहते हैं, इसलिए को आप अंत तक पढ़ें आपको काफी अधिक जानकारियां मिलने वाली है।

1. लीवर को स्वस्थ रखने के लिए

कालमेघ की पत्तियों में हेपटोप्रोटेक्टिव (Hepatoprotective) गुण पाए जाते हैं। जोकि लीवर का स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके मूल अर्क सेवन काफी लाभकारी होता है।

2.  डायबिटीज के लिए

कालमेघ में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो डायबिटीज की स्थिति में सुरक्षा प्रदान करती है। वैज्ञानिक शोध के अनुसार यह ज्ञात हुआ है कि डायबिटीज के रोगी के लिए कालमेघ पत्ते का अर्क का सेवन टाइप वन डायबिटीज के खिलाफ प्रभावी रूप से कार्य करता है।  इसकी खेती दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में मुख्य रूप से की जाती है।

3.अपच (Indigestion) की समस्या में

वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार कालमेघ सेवन से अपच की समस्या दूर हो जाती है। कालमेघ में ऐसा गुण पाया जाता है जो लीवर के साथ-साथ भोजन पचाने की क्षमता को बढ़ा देते हैं।
इस प्रकार अपच समस्या वाले रोगियों के लिए काल में एक वरदान है।

4.रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए

रोग-प्रतिरोधक क्षमता का हमारे शरीर के लिए काफी आवश्यक है। ‌ जिसका रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत नहीं होता उसे छोटे से छोटे बीमारी भी पछार देता है। कालमेघ में रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले गुण पाए जाते हैं अर्थात यह इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण के कारण  दूसरे रोगों से हमारे शरीर की रक्षा करती है जिस प्रकार यह हमारे शरीर के लिए सुरक्षा कवच बन जाता है।

5. घाव भरने के लिए

वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि अध्ययन के  कालमेघ के अर्क का सेवन करके घाव को ठीक किया जा सकता है।

6. हृदय स्वास्थ्य के लिए

कालमेघ का सेवन हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी लाभकारी है। कालमेघ में एंटीथ्रोम्बोटिक क्रिया पाई जाती है अर्थात Antithrombotic Action रक्त के थक्के को रोकने की क्रिया पाई जाती है। वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार यह क्रिया धमनियों का पतला कर रक्त प्रवाह में सुधार करती है।

7.अनिद्रा की समस्या में

चिंता तथा अनिद्रा की समस्या में भी कालमेघ का सेवन किया जा सकता है। इन समस्याओं से बचने के लिए कालमेघ का सेवन लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

8.वायरल संक्रमण में

वायरल संक्रमण से बचने के लिए रोगी कालमेघ का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि कालमेघ में एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं जो वायरल संक्रमण से हमारी रक्षा करती है।

आवश्यक निर्देश : कोई भी दवा लेने से पहले  चिकित्सक से जरूर सलाह लें। क्योंकि दवा लेने का तरीका हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है। इसीलिए बिना सलाह लिए दवा का सेवन ना करें।


Read More......


सिंकोना आफिसिनैलिस चायना Cinchona officinalis Use in Hindi | क्या है फायदा नुकसान 


Lycopodium 200 uses in hindi | किन किन बिमारियों को ठीक करता है लाइकोपोडियम


Dr Rackeweg R4 Diarrhoea, Loose motion दस्त के लिए अचूक दवा


कालमेघ के 8 फायदे और नुकसान हिंदी में


Antimoninum Crudum 200 | अनेक बीमारियों में रामबाण


SBL'S Liv T Liver Tonic Homeopathy Medicine uses in Hindi | लीवर के लिए वरदान है यह दवा






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ